चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भूमियां देवता वार्षिक दिवस समारोह का समापन विशाल भंडारे के संपन्न हो गया है। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुए पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने आहुति दी। इस दौरान भजन कीर्तन भी चलते रहे। अंत में युवक मंगल दल मासी व दिल्ली की ओर से भंडारे का आयोजन किया। जिसमें बड़ी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप मासीवाल, शांतिकुंज के गणेश नेगी, नृपेंद्र जोशी, गोपाल मासीवाल, तारादत्त शर्मा, अमर सिंह रावत, हरीश मासीवाल, हरीश मैनाली, प्रेमा देवतला, कांता रावत आदि मौजूद थे। ब्यूरो