गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के किसान लावारिस जानवरों से पेरशान है। लावारिस जानवरों ने खेतों में खड़ी फसल तहस नहस कर दी है। किसानों ने जिला प्रशासन से आवारा जानवरों को दूर दराज के जंगलों में छोड़ने की मांग की है। डीएम को भेजे ज्ञापन में गढ़सेर, मन्यूड़ा, तैलीहाट, बैजनाथ, मेलाडुंगरी, कज्यूली, बिमोला, पचना, सिल्ली,पुरुड़ा, गागरीगोल, भकुनखोला, स्यालदेटीट, टीट बाजार, टानीखेत, दर्शानी खडेरिया आदि गांवों के किसानों ने कहा है कि आवारा जानवरों ने इसबीच खेतों में खड़ी फसल को भारी क्षति पहुंचा दी है। उन्होंने प्रशासन से आवारा जानवरों को दूर दराज के जंगलों में छोड़ने की मांग की है।