चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जीवन साथी के बिछोह में विरह का दुख झेल रहे पुरुषों को एक मंच पर लाने के लिए 14 अक्तूबर को विधुर सम्म्मेलन का आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डा. एलएस मनराल ने बताया कि सम्मेलन सुबह ग्यारह बजे से रमन पैलेस में शुरू होगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी विधुर साथियों से कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी पीड़ा और अनुभव साझा करने के साथ ही संगठन को आगे बढ़ाने में सहयोग देने का आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन के बहाने एक दूसरे को दुख दर्द को समझने के साथ ही आपसी सामंजस्य बनाए रखने में मदद मिलेगी।