फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से वेतन नहीं मिलने से आल्पस कर्मचारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पातालदेवी स्थित आल्पस फार्मास्युटिकल्स फैक्ट्री के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधक निदेशक द्वारा उन्हें पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है। दशहरा तथा दीवाली त्योहार मनाने तथा बच्चों की स्कूल फीस जमा करने के लिए उनके पास पैसे तक नहीं हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं होने पर बच्चों के नाम कटने की स्थिति आ चुकी है। परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। दशहरा तथा दीपावली पर्व नजदीक हैं लेकिन अब तक पांच माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने फैक्ट्री की चल अचल संपत्ति की नीलामी कर शीघ्र भुगतान करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पूरन सिंह भंडारी, हेमंत रावत, बलवंत सिंह, गिरीश कर्नाटक आदि शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें