चौखुटिया(अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने पुलिस थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली और कानूनी जानकारियां हासिल की। इस मौके पर नए थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने छात्रों को यातायात व्यवस्था, साइबर अपराध, ब्लू व्हेल गेम, नशापान और महिला संबंधी अपराध सहित तमाम कानूनों की जानकारी दी। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रवक्ता और पुलिस कर्मी मौजूद थे।