फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगति दूर करने और सातवां वेतनमान देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं वन श्रमिक संघ केंद्र रानीखेत की यहां हुई बैठक में वन श्रमिकों ने वेतन विसंगति दूर करते हुए सातवां वेतनमान देने की मांग की। उन्होंने समान कार्य करने वालों को समान वेतन दिए जाने की भी मांग की। चिंतन सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुमाऊं वन श्रमिक संघ एवं वन प्रशासन एक होने के बावजूद वेतन में भारी भिन्नता है, जो कि सरासर गलत और अन्यायपूर्ण है। इसके लिए उनको आंदोलन भी करना पड़े वह लोग पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने विभाग में वर्षों से काम कर रहे वर्कचार्ज कर्मियों को भी नियमित करने की मांग की। बैठक का संचालन बसंत वल्लभ पांडे ने किया। बैठक में कैलाश चंद्र जोशी, नवीन चंद्र तिवारी, बालम सिंह, उमेद सिंह, चंद्र मोहन नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें