चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के विवेकानंदपुरम में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। सुबह मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम शुरू हुए। जुगल जोशी और यजमान गणों ने मंत्रोच्चारण के साथ गणपति की स्तुति की गई। इस दौरान मां लखनेश्वरी मंदिर में भी भजन कीर्तनों का सिलसिला चलता रहा। कार्यक्रम का समापन 29 अगस्त को मूर्ति विसर्जन और विशाल भंडारे के साथ होगा।