भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर 26 से
अल्मोड़ा। पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के आश्रित पुत्रों को वायु सेना, सेना, पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल में भर्ती के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल आरपी जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर 26 जून से शुरू हो कर 20 अगस्त तक चलेगा। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की आयु 17 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता थल सेना के लिए हाइस्कूल, वायुसेना और नौ सेना के लिए इंटर द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण और 166 सेमी ऊंचाई होनी चाहिए। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में संपर्क करने को कहा है।