अल्मोड़ा। रोडवेज डिपो अल्मोड़ा की शनिवार को 19 में से 17 सेवाएं ठप रहीं। सिर्फ दो सेवाएं ही संचालित हुईं। इधर बेमियादी हड़ताल के चलते केमू की बसों का संचालन ठप रहा। रोडवेज डिपो अल्मोड़ा की विभिन्न रूटों पर 19 सेवाएं संचालित होती हैं। शनिवार को डिपो की अल्मोड़ा-हल्द्वानी, अल्मोड़ा-बागेश्वर की बसें ही संचालित हुईं। जबकि अल्मोड़ा-हरिद्वार, अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-लखनऊ, अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-चंडीगढ़, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, धरमघर-दिल्ली, सायंकालीन अल्मोड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-देहरादून समेत 17 सेवाओं का संचालन ठप रहा। इधर केमू की बेमियादी हड़ताल जारी है। केमू की 350 बसों का संचालन ठप रहा। केमू की हड़ताल और रोडवेज की कम बसें ही संचालित होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।