जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित पुत्रों के लिए थल सेना, वायु सेना, नौसेना, अर्द्धसैनिक, पुलिस बलों में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण का पहला शिविर 17 अप्रैल से शुरू होकर 11 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण प्रसार प्रशिक्षण केंद्र हवालबाग में मिलेगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल आरपी जोशी ने बताया कि शिविर के लिए अभ्यर्थी की आयु 17 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण, वायु सेना, नौ सेना के लिए इंटर द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण, ऊंचाई 166 सेमी (गोरखा के लिए 160 सेमी) वजन 48 किलो, छाती 77 सेमी (फुलाव पांच सेमी) होना जरूरी है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।