द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बहुजन समाज पार्टी की द्वाराहाट इकाई ने संस्थापक कांशी राम का 85वां जन्म दिन धूमधाम के साथ मनाया। यहां कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने स्व. कांशीराम की जीवन शैली, बहुजन समाज के सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। निर्णय लिया कि बसपा जिस प्रत्याशी को लोक सभा का उम्मीदवार घोषित करेगी उसे पूरी ताकत के साथ जिताया जाएगा। कार्यकर्ताओं से प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। इस दौरान जीसी आर्य, एचआर आर्य, महेश चंद्र, डॉ. एचएन आर्य, नंद किशोर, नंदन लाला आर्य, भूपाल राम, बीसी लहरी, प्रेम प्रकाश, शोभा राम, मदन राम आर्य आदि मौजूद थे। ब्यूरो