फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंट से अधिक दामों पर बेची जा रही शराब, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तमाम ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों आदि ने चांदीखेत स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब के दुकानदार पर मनमाने दामों पर शराब बेचने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान में शराब प्रिंट रेट से अधिक दामों में बेची जा रही है। ज्ञापन मे कहा गया है कि दुकानदार द्वारा बिल मांगने पर बिल देने के बजाए जबरन झगड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे शांति भंग का अंदेशा है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, प्रधान संगठन अध्यक्ष मोहन सिंह, लालमणी सती, भगवत सिंह, दीपक हर्बोला, राजेंद्र सिंह, बचीराम, शंकर सिंह, जीवन नेगी सहित कई प्रधानों, बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें