फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने में भाग लेने देहरादून जाएंगे चतुर्थ श्रेणी कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ के देहरादून में होने वाले एक दिवसीय प्रदेश व्यापी धरने में अल्मोड़ा से भी कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। महासंघ के शाखा संयोजक प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि समूह घ के कर्मचारियों को अधिकतम ग्रेड वेतन 4200 रुपये देने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगाई रोक को हटाने, एक समान वाहन भत्ता समेत सात सूत्री मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 21 दिसंबर को देहरादून के परेड मैदान में एक दिवसीय धरना देंगे। जिसमें अल्मोड़ा से भी कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर धरने को सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें