फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों को मिले शीतकालीन अवकाश का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अतिथि शिक्षकों ने जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर पिछले शैक्षिक सत्र के शीतकालीन अवकाश का वेतन देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जिले में अतिथि शिक्षकों के पिछले शैक्षिक सत्र 2016-17 के शीतकालीन अवकाश का वेतन रोक दिया गया है, जबकि अन्य जिलों में संविदा शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश का वेतन मिल चुका है। इसके अलावा जिले में मार्च 2017 का वेतन भी संविदा शिक्षकों को नहीं मिला है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र दिए गए हैं पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द लंबित देयकों का भुगतान नहीं किया गया तो संविदा शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन शिक्षा निदेशक को भी भेजा गया है। ज्ञापन देने वालों में अनिल बिष्ट, देवेंद्र चम्याल, महेंद्र चम्याल, राकेश कुमार, कमलेश पांडे, संगीता पांडे, दीपक बनौला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें