मौलेखाल (अल्मोड़ा)। प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कई मीट विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया और दुकान में काले शीशे लगाने, गंदगी नहीं करने, ताजा मीट बेचने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले निरीक्षण में कोई कमी पाई गयी तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में जिला खाद्य अधिकारी डॉ. अभय कुमार, तहसीलदार प्रताप राम टम्टा, कानूनगो मनोरथ लखचौरा आदि थे।