गरुड़(बागेश्वर)। साधन सहकारी समिति गरुड़ के पूर्व अध्यक्ष और कौलाग के पूर्व प्रधान दिवान सिंह चिलवाल 77 का निधन हो गया है।
उनके निधन पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्या पुष्पा कोरंगा, मनोज सिंह, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, हीरा सिंह बोरा, बहादुर कोरंगा, बबलू नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोभा आर्या, भुवन चंद्र, करन सजवाण, डा. शेर सिंह चिलवाल आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ब्यूरो