अल्मोड़ा। कोसी पुनर्जनन जागरूकता अभियान के तहत 13 जुलाई को सिमकनी मैदान से कोसी तक दौड़ आयोजित की जाएगी।
जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने ने बताया कि दौड़ ओपन पुरुष और महिला वर्गों में होगी। जिसके लिए 16 वर्ष से अधिक आयु के धावक पंजीकरण करा सकते हैं। 40 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों को पंजीकरण कराने के लिए चिकित्सक का प्रमाण पत्र देना होगा। दौड़ में प्रथम दस स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। पंजीकरण के लिए एक पासपोर्ट साइज की फोटो और आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में जिला क्रीड़ाधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। ब्यूरो