गढ़खेत और बैजनाथ के वनों में फिर आग सुलगी
गरुड़(बागेश्वर)। भीषण गर्मी पड़ने से गढ़खेत और बैजनाथ न्याय पंचायत के जंगलों में फिर आग सुलग गयी है। आग से चारों तरफ धुंध छायी हुई है। इससे पर्यटकों को हिमालय के दर्शन नहीं हो पा रहे है। बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के जंगलों में लगी आग गत दिवस बारिश से बुझ गयी थी। भीषण गर्मी पड़ने से जंगलों में आग फिर लग गयी है। गढ़खेत के रेंजर हरीश खर्कवाल ने ग्रामीणों से वनों में लगी आग को बुझाने में सहयोग देने की अपील की है। ब्यूरो