गरुड़(बागेश्वर)। राजकीय मॉडल जूनियर हाईस्कूल उड़खुली में प्रतिभा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। खुद कक्षाओं का संचालन किया। पूर्व बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बैंड बाजे की धुन में बच्चे जमकर थिरके। इस मौके पर स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों ने कक्षाओं का संचालन स्वयं किया। समारोह को सफल बनाने में स्कूल के प्रधानाध्यापक शंकर टम्टा, दीप कोहली, निर्मला आर्या, वीरेंद्र लाल, कलावती देवी ने सहयोग दिया। ब्यूरो