गरुड़(बागेश्वर)। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष और कपिलेश्वर महादेव के महंत सुरेश गिरी 38 निधन हो गया। महंत सुरेश गिरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे थे। बृहस्पतिवार को भक्तजनों और पारिवारिक सदस्यों के बीच उन्हें समाधि दी गई। निधन पर बागनाथ मंदिर समूह के श्री श्री 1008 शंकर महाराज, दिव्वेश्वरी महादेव्य महंत भगीरथ महाराज , व्यापार संघ अध्यक्ष अखिल आजाद, विहिप जिलाध्यक्ष शेर सिंह मलड़ा, महामंत्री पूरन सिह रावत, कैलाश जोशी, मोहनदा,मोहन जोशी, अनिल पांडे, कृष्ण पांडे आदि ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। ब्यूरो