अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद्र गहलोत बुधवार तीन अप्रैल को अल्मोड़ा आ रहे हैं। भाजपा के लोकसभा मीडिया प्रभारी राजीव गुरुरानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गहलोत प्रात: 11 बजे शिखर सभागार में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और अनुसूचित समाज के वरिष्ठ लोगों से संवाद करेंगे।