अल्मोड़ा। राजकीय जूनियर हाईस्कूल बीना में छात्राओं को च्वाईक्वांग-डो मार्शल आर्ट प्रशिक्षण के तहत आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।
प्रशिक्षक यशपाल भट्ट द्वारा छात्राओं को च्वाईक्वांग-डो मार्शल आर्ट की विभिन्न विधाएं सिखाई जा रही हैं। सहायक कोच पिंटू टकवाल भी सहयोग कर रहे हैं।
तीन माह तक चलने वाले प्रशिक्षण में विद्यालय की सभी छात्राएं भाग ले रही हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रितू गैड़ा, सहायक शिक्षका लक्ष्मी टम्टा आदि भी मौजूद थीं।