अल्मोड़ा। राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम के विशाखापटनम में 25 फरवरी से शुरू होने जा रही कैडिट व सब जूनियर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए अल्मोड़ा निवासी नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट वंदना बिष्ट का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में चयन हुआ है। स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा के कोच और राष्ट्रीय रेफरी कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता 27 फरवरी तक चलेगी जिसमें वंदना का राष्ट्रीय रेफरी के रूप में चयन हुआ है। इधर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, सभासद जगमोहन बिष्ट, मानस पब्लिक स्कूल की मंजू बिष्ट, निराजना पांडे, गिरीश मल्होत्रा, कुंदन लटवाल, गिरीश शर्मा, कुंदन बिष्ट, योगेश नयाल आदि ने वंदना के राष्ट्रीय रेफरी के रूप में चयन होने पर खुशी जताई है। ब्यूरो