रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्रामीण युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से नेहरू यवा केंद्र अल्मोड़ा की तरफ से जीआईसी जैना में बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ करते हुए संयोजक पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक महिपाल जोशी ने युवाओं को खेलों का महत्व बताया। कबड्डी प्रतियोगिता में स्यों विजेता तथा लछीना की टीम उपविजेता रही। खोखो में चंद्रकोट की टीम ने बाजी मारी। जबकि गुम्टा उपविजेता रही। बालिकाओं की दौड़ में पूजा, रिया, ज्योति व बालक वर्ग की दौड़ में राहुल, जसवंत, विजय अव्वल रहे। खेलों को राजीव, तारादत्त, गोविंद बिष्ट, कृतिका जोशी, चारू पांडे, योगेश कुमार, गोविंद नेगी, सुधा शर्मा, योगेश कुमार, रेनू पांडे, भूपाल, भाष्कर, प्रमोद आदि ने सहयोग किया।