अल्मोड़ा। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हवालबाग द्वारा कौशल विकास के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 15 सितंबर से 30 दिवसीय निशुल्क आवासीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण आयोजित होगा। संस्थान के निदेशक अचल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर तक एसबीआई आरसेटी में नामांकन करा सकते हैं। ब्यूरो