अल्मोड़ा। दर्पण समिति के कलाकारों ने शहर में रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक पेश कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने लोगों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत कराया और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। कलाकारों ने थाना बाजार लोह के शेर, नंदादेवी में नाटक, स्वच्छता, जनगीत गाते हुए लोगों को साफ सफाई के प्रति सचेत रहने, कूड़े का कूड़ेदान में निस्तारण करने, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। संचालन करते हुए समिति की सचिव विभु कृष्णा ने बताया कि अल्मोड़ा जिले के अलावा टिहरी गढ़वाल, नैनीतला में भी समिति द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर विनोद थापा, दिव्या, पूजा थापा, सागर, विभा बिष्ट, विप्लव कृष्णा आदि मौजूद थे।