अल्मोड़ा। मेधावी छात्र देव बिष्ट ने जेईई मेन-2018 परीक्षा में उत्तराखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 269 है। बागेश्वर जिले के पालड़ीछीना गांव के मूल निवासी देव की प्रारंभिक शिक्षा अल्मोड़ा में हुई। देव ने हाइस्कूल परीक्षा स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोडा से 2016 में 10 सीजीपीए अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इंस्प्रेशन स्कूल हल्द्वानी से इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। उनके पिता हरीश चंद्र सिंह बिष्ट राजकीय हाइस्कूल छतोला बलमा (लमगड़ा विकासखंड) में शिक्षक हैं, जबकि माता उमा बिष्ट गृहिणी हैं। देव की सफलता पर शिक्षकों और नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।