अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने वन विभाग कार्यालय के पास सड़क पर थूकने पर एक व्यक्ति से 200 रुपये जुर्माना वसूलने के आदेश दिए। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को वन विभाग कार्यालय से गुजर रही जिलाधिकारी ईवा आशीष को विभाग के पास ही एक व्यक्ति को सड़क पर थूकता देख लिया। उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए संबंधित व्यक्ति का चालान काटने के निर्देश दिए। उन्होंने जहां-तहां कूड़ा, कचरा, प्लास्टिक आदि फेंकने और बहाने वालों का भी चालान करने के निर्देश दिए।