भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सेवानिवृत्त शिक्षा उप निदेशक बीसी जोशी ने अपनी पत्नी दिवंगत पुष्पलता जोशी की स्मृति में इंटर कालेज बासोट में छात्रवृत्ति शुरू की है। जोशी ने एक कार्यक्रम में छात्रवृत्ति के लिए 50 हजार की एफडी प्रधानाचार्य को सौंपी। इस मौके पर जोशी ने छात्रों से बड़ों का आदर करने और अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक (निवासी तल्ला जोशीखोला) का स्वागत किया। उन्होंने 50 हजार की एफडी प्रधानाचार्य कुसुम भट्ट को दी। प्रति वर्ष इसके ब्याज से हाइस्कूल और इंटर के छात्र को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस मौके पर दलीपसिंह, नंदकिशोर उप्रेती, नंदनसिंह, कृपालसिंह, आनंद सिंह, कुसुम भट्ट, महेश नेगी, भुवनचंद्र, शिवसिंह आदि मौजूद थे।