अल्मोड़ा। मौसम विज्ञान द्वारा 10 और 11 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ईवा आशीष ने अधिकारियों को उच्च सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों समेत लोनिवि और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने क्षेत्रांतर्गत सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में अपने मोबाइल ऑन रखने को कहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों को नदी, नालों के किनारे जाने से रोकने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।