फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका के करीब 280 कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। वहीं पालिका के पेंशन धारकों को भी दो माह से पेंशन नहीं मिली है। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संघ ने पालिका से कर्मचारियों का वेतन दिलवाने की मांग की है। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि अप्रैल से अब तक तीन माह पूरे हो चुके हैं और चौथा माह शुरू हो गया है, लेकिन पालिका के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पिछले दो माह से पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने पालिका से कर्मचारियों का वेतन और पेंशन धारकों की पेंशन की व्यवस्था जल्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें