अवंतिका और वैशाली ने प्रतियोगिताओं में बाजी मारी
अल्मोड़ा। राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा में आयोजित समर कैंप में हुई बच्चों की निबंध प्रतियोगिता में अवंतिका भंडारी और शब्द लेखन प्रतियोगिता में वैशाली पंत प्रथम स्थान पर रहीं। इसके अलावा राहुल बिष्ट, संदीप कुमार, मानसी बिष्ट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बच्चों को नुक्कड़-नाटक, समूह गीत, कुमाऊंनी लोक नृत्य, झोड़ा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रमोद तिवारी ने नुक्कड़-नाटक, अनिल पुनेठा और नीरज पंत ने समूह गीत, प्रवेश जोशी और मानसी जोशी ने कुमाऊंनी लोक नृत्य, उदय किरौला ने झोड़ा आदि का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में बच्चे निबंध, परिचय, यात्रा वृतांत और ड्राइंग तैयार करते हुए अपनी-अपनी हस्तलिखित पुस्तक तैयार कर रहे हैं। इस मौके पर आस्था पाठक, मेघा तिवारी, निर्झरा जोशी, प्रियंका बिष्ट, हिमानी बिष्ट, मोहित गुप्ता, प्रसून जोशी, अवंतिका भंडारी आदि मौजूद थे।