फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत कल अल्मोड़ा आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत कल अल्मोड़ा आएंगे
विज्ञापन

अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहली बार 24 जून को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 24 जून को प्रात: 8:30 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट दिल्ली से हेलीकाप्टर से 9:30 बजे डीनापानी हेलीपैड कसारदेवी पहुंचेंगे। यहां से कसारदेवी में चेरिटेबल अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। 11:05 बजे यहां से पुन: 11:20 बजे डीनापानी हेलीपैड पहुंचेंगे, वहां से हेलीकाप्टर से 11:35 बजे आर्मी हेलीपैड अल्मोड़ा आएंगे। यहां से मुख्यमंत्री 11:45 बजे सर्किट हाउस जाएंगे और एक बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। एक सेे दो बजे तक कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दो बजे से तीन बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। सायं तीन बजे से पांच बजे तक जिला समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। 5:10 बजे आर्मी हेलीपैड अल्मोड़ा से देहरादून के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें