राइंका लोहारचौरा में मेधावियों को सम्मानित करते पूर्व विधायक ललित और बीईओ। संवाद
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मी दत्त कांडपाल राइंका लोहारचौरा में 135 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने अपनी मां यशोदा की स्मृति में बच्चों को सम्मानित किया। वहां पर बीईओ कमलेश्वरी मेहता, कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र रावल, पीटीए अध्यक्ष सुनील दोसाद, बसंत नेगी, निहारिका पाठक, तारा सिंह रावत, भुपेंद्र चौहान हिमांशु किरमोलिया आदि थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सती और आशु बुधोड़ी ने संयुक्त रुप से किया। संवाद