अल्मोड़ा। जिला स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल पुरुष और महिला चैंपियनशिप पांच और छह जनवरी को राजकीय इंटर कालेज भनोली (धौलादेवी) में होगी।
अल्मोड़ा जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव नवीन लाल वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विकासखंडों की पुरुष और महिला टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में चयनित टीम 12 से 14 जनवरी तक काशीपुर में होने जा रही राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।