अल्मोड़ा। एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन 28 से 30 जून तक राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में होगा। अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव भी किया जाएगा। अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान करेंगे। अधिवेशन के संयोजक और एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने बताया कि अधिवेशन में प्रदेश भर से संगठन के करीब डेढ़ हजार सदस्य भाग लेंगे। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए 27 जून को अपराह्न तीन बजे से पुन: राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में बैठक होगी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में भाग लेने वाले सदस्यों की सूची मात्र बागेश्वर जिले से ही मिली है, जबकि अन्य जिलों ने सूची नहीं भेजी है।