अल्मोड़ा। जायका परियोजना के अंतर्गत वन पंचायत चामी में औषधीय और चारा प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान जल संरक्षण के लिए खंतियों (गड्ढे) का निर्माण किया। वहां पर सरपंच भवान सिंह, वन दरोगा मोहन चंद्र भट्ट, सुधा संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक हिमांशु पांडे, अनिल राणा, सैमज्यू और हरज्यू स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भागीदारी की।