अल्मोड़ा। वन विभाग के शीतलाखेत और कठपुड़िया अनुभाग में वन महोत्सव के तहत हुई गोष्ठियों में वक्ताओं ने वनों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को जंगलों में वृक्ष काटने के बजाए वहां अधिक से अधिक पौधे रोपने चाहिए। हर व्यक्ति को पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। गोष्ठी में सांसद प्रतिनिधि विपिन पाठक, जीवन बिष्ट, गणेश पाठक, चंदन सिंह, पंकज पाठक, यशपाल, रमजीत, संशय सिंह, दर्शन सिंह, श्याम कुमार, धीरेंद्र सजवान, आनंद परिहार, त्रिलोचन भट्ट, तरुण गोस्वामी, सुरेंद्र सिंह, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे। गोष्ठी के बाद शीतलाखेत में बांज, देवदार, उतीस आदि प्रजाति के पौधे रोपे गए। ब्यूरो