फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का पूर्वानुमान गलत, बारिश नहीं बल्कि धूप आई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान पूरी तरह गलत साबित हुआ। बृहस्पतिवार को भारी बारिश का अलर्ट बताकर अल्मोड़ा जिले के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी, लेकिन पूरे दिन बारिश की बूंद तक नहीं गिरी। बल्कि अल्मोड़ा और आसपास अधिकांश समय धूप निकली रही। लोगों ने इसका फायदा उठाकर धूप में कपड़े, बिस्तर आदि सुखाए। जिला मुख्यालय सहित जिले के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई। सामान्य मौसम के चलते जिले के ग्रामीण इलाकों में कई जगह बच्चे स्कूल पहुंच गए थे, लेकिन छुट्टी का पता चलने पर उन्हें घरों को लौटना पड़ा। मंगलवार और बुधवार को भी यहां स्कूल बंद रहे। आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा में पिछले 24 घंटों में सिर्फ 8.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जबकि 48 घंटों में कुल 67 मिमी बारिश हुई है। जो कि बरसात के दिनों में सामान्य है। उधर बीते दिनों की बारिश में बंद हुए मोरनौला-खांकर, दन्या- आरा सल्पड़, बसौली- पोखरी-नाई ढौल, सुपईखान-बमन तिलाड़ी, मरचूला-स्याल्दे औरपैसिया-पीपना मोटर मार्ग अभी तक बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें