अल्मोड़ा। सुप्रसिद्ध साहित्यकार अमृतलाल नागर की जन्म शताब्दी पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से कुविवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में सात जुलाई से दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। महादेवी वर्मा सृजन पीठ के निदेशक प्रो. देव सिंह पोखरिया ने बताया कि महादेवी वर्मा सृजन पीठ और कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संगोष्ठी परिसर के जंतु विज्ञान विभाग सभागार में होगी।