अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने जिले के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एमसीएमसी कक्ष, सी-विजिल,कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नोडल अधिकारियों से वेब कास्टिंग, वाहन व्यवस्था, पोस्टल बैलेट, प्रशिक्षण, बूथों में आवश्यक सुविधाएं तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दो दिन पहले 136 मतदान पार्टियां रवाना होंगी। मतदान पार्टियों के लिए भी सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सीएस मर्तोलिया, मुख्य कोषाधिकारी पूजा नेगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत समेत अन्य नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद