रानीखेत (अल्मोड़ा)। 25 से 27 अप्रैल तक चली कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता पास करने वाले युवकों की मेडिकल परीक्षा अब 20 मई से शुरू होगी। पूर्व में यह परीक्षा 15 से 17 मई के बीच निर्धारित की गई थी। केंद्र से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार मेडिकल परीक्षा के लिए संशोधित तिथि को सुबह छह बजे जीएसओ-1 प्रशिक्षण कार्यालय पहुंचने की अपील की गई है।