फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....आखिर हो ही गया डीएफओ अल्मोड़ा का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले कुछ समय से विवादों में घिरे अल्मोड़ा वन प्रभाग के डीएफओ पंकज कुमार का देहरादून मुख्यालय तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर एफटीआई हल्द्वानी से प्रवीण कुमार को अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है। प्रवीण कुमार ने सोमवार को डीएफओ अल्मोड़ा के पद पर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। डीएफओ पंकज कुमार ने 14 नवंबर 2017 को अल्मोड़ा में पदभार ग्रहण किया था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह विवादों से घिरते चले गए। गत 23 मई को अल्मोड़ा पहुंचे प्रमुख वन संरक्षक जयराज के सम्मुख लीसा श्रमिक संघ, जनप्रतिनिधियों, लोगों और संगठनों ने डीएफओ पंकज कुमार के तबादले की मांग उठाई थी। उन्होंने डीएफओ की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे। जनप्रतिनिधियों ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष भी यह मांग रखी थी। इधर, शासन ने डीएफओ पंकज कुमार को देहरादून मुख्यालय संबद्ध करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उनके स्थान पर एफटीआई हल्द्वानी से आईएफएस अधिकारी प्रवीण कुमार को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें