फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ राहत के लिए छात्रों ने लगाया कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिहार और असम में आई बाढ़ के कारण बेघर हो गए लोगों और प्रभावितों की मदद के लिए कुविवि एसएसजे परिसर के जीआईएस (ज्योग्राफिकल इनफारमेशन सिस्टम) के छात्र-छात्राओं ने कैंपस परिसर में शुक्रवार को बाढ़ राहत कैंप लगाया। जीआईएस के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. जेएस रावत के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने परिसर में घूमकर बाढ़ प्रभावितों के लिए मदद का आह्वान किया। इस दौरान कैंपस के छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर राहत सहायता में योगदान दिया। अभियान में विभाग के शिक्षकों के अलावा भृगु कुमार कलीता, जूही यादव, सुमन पांडे, अनमोल गुरूंग, धर्मेंद्र झा, सौरभ सिंह, मयूरी पाल, अनमोल, गिरीश जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें