फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप प्रधानों का निर्वाचन संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में उप प्रधानों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन संपन्न हो गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी त्रिलोक सिंह नगरकोटी ने बताया कि हवालबाग ब्लॉक के सरसों गांव में प्रदीप बिष्ट, पखुड़ा में नीमा देवी और मनाऊ में मनोज बिष्ट निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह विकासखंड स्याल्दे के ग्राम पंचायत उपराड़ी में चिंतामणि, भिकियासैंण के सनणा में लाल सिंह और ताकुला ब्लॉक के लद्यूड़ा में मोहनी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इसके अलावा ताड़ीखेत ब्लॉक के जोग्योड़ी में दीपक सिंह और तिपोला में चंपा देवी उप प्रधान निर्वाचित हुई हैं। इसके अलावा ताड़ीखेत ब्लॉक के ग्राम पंचायत जैनोली में दो नाम निर्देश पत्र प्राप्त हुए, जो जांच में विधिमान्य नहीं पाए गए। ग्राम पंचायत के सात सदस्यों में से तीन सदस्य उपस्थित हुए हैं, जिस कारण पद रिक्त ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें