फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां फिर हुई मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फिर हुईं मुखर
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ताड़ीखेत ब्लाक की बैठक में कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं बढ़ाए जाने पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि विषम परिस्थितियों में कार्य करने के बावजूद अल्प मानदेय में गुजर बसर हो रही है। इसके लिए सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति को जिम्मेदार ठहराया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल के निर्देशन में हुई बैठक में जिला मंत्री उमा जोशी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। इस दौरान मिनी केंद्रों को फुल केंद्रों का दर्जा देने, मुख्य सेविका के पदों पर कार्यकत्रियों की नियुक्ति करने, सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मानदेय हर माह की 10 तारीख को देने, चार साल से रुके हुए बोनस का भुगतान करने, बैठकों के लिए यात्रा भत्ता देने सहित कई मांगें जोर शोर से उठाई गई। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष चंपा बिष्ट सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें