अल्मोड़ा। जलना इंटर कालेज में पढ़ने वाली बारहवीं की एक छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंकिता आर्या पुत्री प्रताप राम निवासी गौना सोमवार को विद्यालय में मासिक परीक्षा दे रही थी। परीक्षा देने के दौरान ही वह अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गई। उसे अल्मोडा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हुई है। घटना के बाद मृतका के घर और गांव में शोक की लहर है।