अल्मोड़ा। जीप यूके 05 टीए/2735 शुक्रवार को बेड़ीनाग से हल्द्वानी जा रही थी लेकिन चितई के पास पेटशाल को जाने वाले मार्ग में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। वाहन में चालक समेत आठ लोग सवार थे। इन्हें मामूली चोट पहुंची। पीछे से आ रहे 108 वाहन के कर्मियों ने मौके पर ही घायलों को प्राथमिक उपचार किया। बाद में सभी लौट गए।