सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ब्लॉक संसाधन केंद्र ताकुला में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया। विकासखंड के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे करीब 30 प्रतिभागियों ने निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें निबंध में जीआईसी सलोंज की हिमानी नेगी, चित्रकला में सूरज कुमार और भाषण में भूल खर्कवाल गांव के सूरज सिंह पहले स्थान पर रहे। इस मौके पर सफाई अभियान भी चलाया गया। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी पीएल टम्टा ने और संचालन शिक्षक प्रेम राम ने किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भूपेंद्र बजेठा थे। इस मौके पर काफी संख्या में कर्मचारी और लोग मौजूद रहे।