फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अल्मोड़ा आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनामुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अल्मोड़ा में
विज्ञापन

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहली बार शनिवार को अल्मोड़ा के भ्रमण पर आ रहे हैं। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रावत कसारदेवी में उत्तरायण चैरिटेबल अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही जनता से भी मुलाकात करेंगे। प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री शनिवार सुबह 8:30 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट दिल्ली से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। 9:30 बजे डीनापानी हेलीपैड कसारदेवी पहुंचेंगे। यहां से प्रस्थान कर वह 10 बजे से कसारदेवी में उत्तरायण चैरिटेबल अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11:20 बजे डीनापानी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और 11:35 बजे सेना के मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार से सर्किट हाउस जाएंगे। मुख्यमंत्री का 11:50 से दोपहर एक बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम है। एक बजे से दो बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री का दो बजे से तीन बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री तीन बजे से पांच बजे तक जनपदीय समीक्षा बैठक लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें